फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: इग्नू केंद्र पर 50 कोर्साें में ऑनलाइन प्रक्रिया से प्रवेश ले सकेंगे अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में जुलाई सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया चालू है। इग्नू केंद्र पर विभिन्न 50 कोर्स में अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते हैं। स्नातक व परास्नातक वर्ग के कोर्साें के साथ ही इसी वर्ष से गृह विज्ञान कोर्स के लिए भी प्रवेश शुरू कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी इसी वर्ष से चार वर्षीय गृह विज्ञान कोर्स में भी प्रवेश ले सकेंगे। सभी कोर्स में प्रवेश ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से होंगे।
विज्ञापन

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) केंद्र पर लगभग 50 कोर्स में प्रवेश दिया जा रहा है। डॉक्टर कुश कुमार ने बताया कि इस केंद्र पर जुलाई में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है और अंतिम तिथि 15 जुलाई है। इग्नू में प्रवेश लेने वाले www.ignou.ac.in की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। कहा कि किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए इग्नू कार्यालय से भी संपर्क किया जा सकता है। बताया कि केंद्र पर चार वर्षीय गृह विज्ञान स्नातक ऑनर्स हिंदी व अंग्रेजी में शुरू किया गया है। विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए इग्नू कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।



इन कोर्स में प्रवेश ले सकेंगे विद्यार्थी
हरदोई। सीएसएन पीजी कॉलेज स्थित इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी इग्नू में जुलाई सत्र 2025 में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस केंद्र पर स्नातक व परास्नातक डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और ऑनर्स में कोर्स कराए जाते हैं। केंद्र पर बीए, बीकॉम, बीटीएस, एमएटीएस, एमईजी, एमएचडी, एमएआरडी, एमपीएस, एमईसी, एमएसओ, बीबीए, पीजीडीआरडी, पीजीडीटी, डीटीएस कोर्स हैं। सर्टिफिकेट मुख्य काेर्स में सीडीएम, सीईएस, सीएफएन, सीएचआर, सीआईजी, सीएनसीसी, सीएएफई, सीआरडी,सीटीई और सीटीएस कोर्स और ऑनर्स कोर्स में बीएईसीएच, बीएईजीएच, बीएएचडीएच, बीएएचआईएच, बीएपीएएच समेत कई कोर्स हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें