फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: महिला अस्पताल से नवजात चोरी, पीड़ित पिता बोला- झपकी लगी..जागे तो गायब था, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 26 Jun 2025 10:10 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: महिला चिकित्सालय से नवजात चोरी होने से हड़कंप मच गया। पिता ने बताया कि रात दो बजे तक वह जागता रहा। इसके बाद झपकी लग गई। लगभग तीन बजे जब वह जागा, तो बच्चा मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
स्टॉफ से जानकारी करते पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महिला चिकित्सालय से नवजात चोरी हो गया। बृहस्पतिवार सुबह लगभग तीन बजे हुई घटना का पता चलने पर सनसनी फैल गई। हरियावां थाना क्षेत्र के बिलाहरि गांव निवासी शिवानंद दीक्षित ने बीती 19 जून को प्रसव पीड़ा होने पर अपनी पत्नी को महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। ऑपरेशन के बाद उन्होंने बेटे को जन्म दिया था।

विज्ञापन

शिवानंद के मुताबिक रात दो बजे तक वह जागता रहा। इसके बाद झपकी लग गई। लगभग तीन बजे जब वह जागा, तो बच्चा मौजूद नहीं था। इसके बाद उसने काफी तलाश भी किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उसने यूपी 112 पर सूचना दी। जानकारी पर सीओ सिटी अंकित मिश्रा, शहर कोतवाल संजय त्यागी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें