फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों को मांग पत्र देंगे मतदाता

Tue, 22 Sep 2015 11:38 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव सुधार संगोष्ठी व युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को चांऊपुर स्थित सर्वजीत यादव महाविद्यालय में हुआ, जिसमें वोटरों को अपने प्रत्याशी का चयन करने की अपील की गई। मतदाताओं को अपने क्षेत्र के प्रत्याशियों को गंाव की समस्या से संबंधित मांगपत्र देने की बात कही गई।
विज्ञापन


यूपी इलेक्शन वाच तथा एडीआर के संयुक्त तत्वावधान में हुई गोष्ठी में प्रदेश संयोजक अनिल शर्मा ने कहा कि पंचायत चुनाव में अच्छे व सच्चे प्रत्याशी को चुनें। मतदाता प्रत्याशियों को अपनी ग्राम पंचायत की समस्याओं से संबंधित मांगपत्र जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत के प्रत्याशियों को दें और उनसे अपने रजिस्टर में हस्ताक्षर कराएं।

तब उन्हें वोट देने का वादा करें। भूपेंद्र सिंह यादव ने कहा कि वोटरों को अपने वोट की ताकत को पहचानते हुए सोच समझकर प्रत्याशी को वोट देना चाहिए। बादाम सिंह यादव ने कहा कि मतदाता जब तक जागरूक नहीं होंगे तब तक उपेक्षित रहेंगे। संचालन शशी शेखर दुबे ने किया। इस मौके पर दीपक मिश्रा, महावीर सिंह, आशीष सिंह, सर्वेंद्र सिंह, प्रभाकांत अवस्थी, संजय शुक्ला, संजय गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें