कोतवाली देहात के ग्राम फूलबेहटा मजरा पुसौरा में
कोटे को निलंबित करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट
में प्रदर्शन किया और डीएम को एक ज्ञापन भी दिया।
कलक्ट्रेट में ज्ञापन
देने से पूर्व गांव के ही गोकरन ने कहा कि कोटा राशन ब्लैक करने व
कालाबाजारी करने में पूर्व में ही निरस्त कराया जा चुका है। आरोप लगाया कि
गरीब जनता राशन न होने से त्राहि-त्राहि कर रही है।
एक बार निरस्त होने के
बाद उसको पुन: प्रधान व ग्राम सभा समिति ने अनियमित रूप से मियाद के अंदर
ही पुन प्रस्ताव व चुनाव करा दिया है, जो गलत है। ग्रामीणों ने उसका कोटा
निरस्त कराने की मांग की है। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रदर्शन एवं नारेबाजी
कर डीएम को ज्ञापन सौंप कर कोटे को निरस्त करने की मांग की।
डीएम ने जांच
कराकर उस दिशा में कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर बबलू, छोटे,
कमलेश, नन्हे, सर्वेश, जयपाल, रामसागर, हरीश्चंद्र, अमरपाल आदि मौजूद थे।