हरदोई। गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए लोगों को जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा। गो सम्मान आह्वान अभियान के पदाधिकारियों ने जनपद भ्रमण के दौरान शनिवार की। लोगों को जोड़ने के लिए वृहद हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रभारियों को जिम्मेदारी दी जा रही है।
गो सम्मान आह्वान अभियान में प्रांत और जिले के पदाधिकारी श्रीरामजानकी मंदिर पर जुटे। वहां पर गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए चलाए जा रहे अभियान की लोगों को जानकारी दी। भारतीय परंपरा और सनातनी संस्कृति में गाय में सभी देवी-देवताओं का वास बताया गया है।
गाय के पूजन से देवी-देवताओं का पूजन-अर्चन और ग्रह-नक्षत्रों का भी पूजन हो जाता है। इससे ग्रह शांति भी होती है। वहीं गाय की समाज में दशा ठीक नहीं है। ऐसे में गाय को उचित सम्मान और सुरक्षा दिलाई जानी है। बैठक में मनोज श्रीवास्तव, सुरभि गोसेवा के अध्यक्ष अजय गुप्ता, शिवम द्विवेदी, राजेश तिवारी, राजेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, रिंकू सिंह, सतेंद्र आदि रहे। (संवाद)