फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 पदों पर उपचुनाव को आरओ व एआरओ नामित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत उपचुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होने के बाद जिले में भी 70 पदों पर होने वाले उपचुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव के लिए आरओ व एआरओ भी विकास खंड वार नामित कर जिम्मेदारी सौंप दी है।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएल भार्गव ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा जारी की गई सूची में अहिरोरी विकास खंड में बीडीओ अमरेश सिंह चौहान को आरओ बनाया गया है। जबकि कछौना में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश सिंह यादव, कोथावां में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामेंद्र सिंह, टोडरपुर में बीडीओ ऋषि पाल सिंह, बेंहदर में बीडीओ सुधा आर्या, बावन में उप राज्य अधिकारी शारदा नहर सुशील चंद्र, बिलग्राम में बीडीओ विपिन चौधरी, भरखनी में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मेंद्र वर्मा, भरावन में बीडीओ सुधीर कुमार, माधौगंज में बीडीओ प्रमोद सिंह, शाहाबाद में सहायक अभियंता राजेंद्र कुमार, संडीला में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय सिंह यादव, सुरसा में डॉ. श्याम त्रिपाठी, सांडी में भूमि संरक्षण अधिकारी नरोत्तम कुमार, हरपालपुर में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार व हरियावां में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीत कुमार को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा प्रत्येक विकास खंड पर एक एक एआरओ भी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें