फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, भतीजी समेत दो घायल

विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
कछौना। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम समसापुर में भतीजी की शादी के लिए खरीदारी करने जा रही बाइक सवार बुआ को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में सिर में चोट आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक सवार रिश्तेदार युवक और दूसरी भतीजी घायल हो गई।
विज्ञापन

समसापुर निवासी साबिर की छोटी पुत्री नगमा की शादी रविवार को है। शनिवार को साबिर की बड़ी पुत्री रुखसाना (32) अपनी बुआ जरीना (60) पत्नी करीम और करीबी रिश्तेदार जाकिर (40) पुत्र बड़े भईया निवासी बरबन कोतवाली लोनार के साथ बाइक से कछौना शादी की खरीदारी करने जा रही थी।
हरदोई-लखनऊ मार्ग पर भीरी घाट के निकट पेट्रोल पंप के सामने कार ने बाइक मेें टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोटें आने से जरीना की सांसें थम गईं। जाकिर और रुखसाना घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी कछौना भेजा। वहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि कार चालक फरार है। कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

साबिर के घर में बरात आने की तैयारी थी। परिवार के लोग रिश्तेदारों के साथ खुशियां मना रहे थे। इसी दौरान साबिर की बहन की हादसे में मौत की सूचना से मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें