फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कछौना में डेंगू से एक और महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना। कस्बे में डेंगू का कहर जारी है। शनिवार को समाचार पत्र विक्रेता की पत्नी की डेंगू से मौत हो गई। अलग-अलग प्राइवेट नर्सिंग होम में बड़ी संख्या में डेंगू के मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन

रेलवे कालोनी निवासी समाचार पत्र विक्रेता रामासरे चक्रवर्ती की पत्नी केतकी (65) को पांच दिन पहले तेज बुखार आया था। परिजन उन्हें शहर में प्राइवेट अस्पताल ले गए थे। वहां ठीक इलाज न मिलने पर केतकी को वापस कछौना ले आए और प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डेंगू की पुष्टि हुई। शनिवार दोपहर ढाई बजे केतकी की मौत हो गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें