फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से कुचलकर बाइक सवार होमगार्ड की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर कसरावां पेट्रोल पंप के पास बेकाबू कार ने बाइक सवार होमगार्ड को कुचल दिया। हेलमेट लॉक न होने से उसकी जान चली गई।
विज्ञापन

हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम भज्जापुरवा निवासी राजकिशोर (50) पुत्र मिश्रीलाल होमगार्ड था। वह चार भाइयों में बड़ा था। उसके परिवार में पत्नी ईश्वरवती, बेटा प्रमोद व तीन बेटियां हैं। बुधवार शाम वह बाइक से सुरसा जा रहा था। रास्ते में शहर कोतवाली क्षेत्र में अंतर्गत हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर कसरावां पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे कुचल दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट लगाए था, लेकिन वह लॉक नहीं था। टक्कर लगने से हेलमेट उछल कर दूर जा गिरा। सिर में चोट आने से राजकिशोर की जान चली गई। हादसे को अंजाम देकर चालक कार छोड़कर फरार हो गया। परिचय पत्र से उसकी शिनाख्त हुई। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि कार बरामद कर ली गई है। चालक का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें