फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टा मवेशियों को गोशाला में बंद कराने पहुंचे ग्रामीणों का विवाद

विज्ञापन
जतुली गोशाला के बाहर पुलिस कर्मियों से झड़प करते किसान। अमर उजाला - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरियावां (हरदोई)। छुट्टा मवेशियों के फसलों को नुकसान पहुंचाने से परेशान किसान बुधवार सुबह 10 बजे मवेशियों को हांककर हरियावां ब्लाक की जतुली गोशाला ले गए। वहां तैनात सफाईकर्मी ने जलभराव की बात कहकर किसानों को रोक दिया। इससे नाराज किसान सफाई कर्मी से भिड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी ग्रामीणों की नोकझोंक हुई। पशु चिकित्साधिकारी ने बमुश्किल किसानों को समझाया। इसके बाद मवेशियों को गोशाला ले जाया गया।
विज्ञापन

छुट्टा मवेशियों की समस्या से बड़ी संख्या में ग्रामीण जूझ रहे हैं। सोमवार को जतुली और आसपास के गांवों के किसान छुट्टा मवेशियों को हांककर हरियावां विकास खंड में बनी जतुली गोशाला ले गए। मवेशियों को गोशाला में ले जाने के दौरान सफाई कर्मी ने उन्हें गेट पर ही रोक दिया। उसने किसानों से गोशाला में जलभराव की समस्या बताई। लेकिन किसान नहीं माने और आक्रोशित हो गए। उन्होंने हरदोई-पिहानी मार्ग के किनारे 10 मिनट प्रदर्शन भी किया। सूचना पर हरियावां थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस की भी ग्रामीणों ने एक न सुनी। ग्रामीणों का दावा है कि उन्होंने डीएम को फोन कर घटना से अवगत कराया, जिसके बाद हरियावां के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. संजीत कुमार मौके पर पहुुंचे। उन्होंने मवेशियों को गोशाला में भिजवा दिया। उन्होंने बताया कि जतुली गोशाला में पानी भरने और खाई टूटने के कारण यहां कोई मवेशी नहीं था। ग्राम सचिव अमित श्रीवास्तव का कहना है कि जलभराव होने के कारण मवेशी बंद करने पर बीमारी फैलने की आशंका रहती है। पानी सूख जाने के बाद खाई बनवा दी जाएगी। गोशाला का निर्माण दूसरी जगह कराने की कोशिश भी वह कर रहे हैं। गोशाला 18 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें