फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन (हरदोई)। अतरौली थाना क्षेत्र स्थित संडीला मार्ग पर गांव कनौरा आंट के पास सोमवार की शाम ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर का पहिया सिर पर चढ़ने से हेलमेट फटने से सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने उसे सीएचसी भिजवाया। वहां से डॉक्टरों ने मृत लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

परसा मोहद्दीनपुर गांव निवासी राहुल उर्फ छोटू (18) बाइक से संडीला के बेहड़ा निवासी बहन के घर जा रहा था। संडीला-अतरौली मार्ग पर गांव कनौरा आंट के पास पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचते ही ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।
ट्रैक्टर का पहिया उसके सिर पर चढ़ने से हेलमेट फट गया, वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने निजी वाहन से उसे सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन

हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ बृजेश मिश्रा ने बताया कि परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें