फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिलग्राम चुंगी के निकट शनिवार देर शाम बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बरहा निवासी विजय सिंह (25) पुत्र रामकिशन हरदोई में तंबाकू फैक्टरी में काम करता था। शनिवार देर शाम बाइक से वापस गांव बरहा जा रहा था।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर बिलग्राम चुंगी के निकट ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट आई। राहगीरों की सूचना पर उसे आनन-फानन ही जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। विजय सिंह के परिवार में पत्नी पूनम, एक पुत्र और पुत्री है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें