फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोतवाली देहात के ग्राम चौकीपुरवा निवासी दिनेश (22) पुत्र राजकरन शुक्रवार को बेनीगंज के गांव फतेहपुर निवासी बहनोई छोटे के घर गया था। शाम को वह चौकीपुरवा गांव निवासी साथी सुधीर के साथ उसकी बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में टड़ियावां के ग्राम गोपालपुर के पास बाइक में पीछे से आए ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुधीर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। परिजनों ने बताया कि दिनेश तीन भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें