फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। अतरौली-माल मार्ग पर ग्राम नेवादा के पास स्थित ईंट भट्ठे से कुछ दूर बाइक में तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम खसरौल निवासी सूरज रैदास (12) पुत्र भग्गा रविवार शाम गांव के ही सूरज (18) पुत्र दयाराम के साथ खेत की सिंचाई के लिए बाइक से डीजल लेने ग्राम नेवादा स्थित पेट्रोल पंप पर जा रहा था। रास्ते में ईंट भट्ठे के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहा सूरज पुत्र दयाराम व सूरज रैदास, दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार दोनों लोगों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था, जिससे दोनों के सिर में गंभीर चोट आईं।
सूचना मिलने के बाद पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक सूरज रैदास की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि सूरज रैदास चार भाई व पांच बहनों में तीसरे नंबर पर था। वह गांव के ही स्कूल में कक्षा आठ का छात्र था। एसओ उमाशंकर उत्तम ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें