फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
फोटो-13- मृतक छोटू की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत संडीला मल्लावां मार्ग पर कहली गांव के निकट शुक्रवार सुबह बाइक सवार को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली कछौना क्षेत्र के खजोहना निवासी छोटू (30) मजदूर था। शुक्रवार को वह बेटी की दवा लेने बाइक से गौसगंज गया था। घर लौटते समय कहली गांव के निकट सामने से आई पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। वह हेलमेट नहीं पहने था। राहगीरों की मदद से परिजन उसे कछौना अस्पताल ले जा रहे थे। उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक के परिवार में पत्नी और एक बेटी है। कछौना कोतवाल संदीप सिंह ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

फोटो-14- घटनास्थल पर मृतक की पड़ी मोटरसाइकिल देखते लोग- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें