फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की टक्कर से कार सवार दो गंभीर, ट्रॉमा सेंटर रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। कोतवाली क्षेत्र मेें रात करीब आठ बजे हरदोई लखनऊ रोड पर रोडवेज बस ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

संडीला कस्बे के मोहल्ला शोरा कोठी अशराफ टोला निवासी इरफान दोस्त यूसुफ निवासी कांशीराम कॉलोनी के साथ कार से शुक्रवार रात करीब पौने आठ बजे रहिमाबाद कपड़े की दुकान पर जा रहा था। लखनऊ- हरदोई रोड पर नारायण मोड़ के पास लखनऊ की तरफ से आई रोडवेज बस ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
दोनों कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बस में सवार करीब 40 सवारियां बाल-बाल बच गईं। हादसे के बाद चालक और परिचालक रोडवेज बस छोड़कर भाग गए। सवारियों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कार में फंसे खून से लथपथ इरफान और यूसुफ को किसी तरह बाहर निकालकर एंबुलेंस से संडीला सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख दोनों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के कारण रोड पर जाम लग गया। मौके पर पहुंचे कोतवाल बेनीमाधव त्रिपाठी ने जाम खुलवा कर वाहनों की आवाजाही शुरू कराई। कोतवाल ने बताया अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें