फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब व्यवसायी को बदमाशों ने लूटा

Wed, 15 Apr 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर मुगलसराय-बरेली एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे शराब व्यवसायी से बाइक सवार लुटेरे तमंचे की नोक पर 75 हजार की नगदी भरा बैग छीनकर फरार हो गए। घटना से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सूचना पर रेलवे पुलिस के अलावा सीओ चरनजीत सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। व्यवसायी की तहरीर पर जीआरपी में तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के बेगमगंज निवासी शैलेंद्र गुप्ता उर्फ बबलू की नगर में करीब आधा दर्जन अंग्रेजी शराब की दुकानें हैं।

वह दुकानों में शराब की बिक्री से आई रकम लेकर हररोज सुबह मुगलसराय-बरेली एक्सप्रेस से हरदोई जाते हैं। मंगलवार सुबह ट्रेन के निर्धारित समय पर स्टेशन पहुंचे तो ट्रेन एक घंटा लेट थी, जिससे वह प्लेटफार्म नंबर 2 पर शेड के नीचे कुर्सी पर बैठ गए।
विज्ञापन


इस बाउंड्री रहित प्लेटफार्म के पीछे पूरब से पश्चिम केबिन की ओर जाने वाली सड़क से सुबह करीब 9 बजे बाइक सवार तीन लुटेरे आए और शैलेंद्र गुप्ता की कनपटी में तमंचा लगा 75 हजार की नगदी से भरा बैग छीनने लगे। उनके न देने पर लुटेरों ने तमंचे से फायर कर दिया। जिसमें वह बालबाल बच गए।

मौका पाकर लुटेरे उनका बैग छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और जानकारी ली। इसी बीच सीओ चरनजीत सिंह, कोतवाल डीपी सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन की। शैलेंद्र ने पुलिस को बताया कि तीनों लुटेरों की उम्र 20-22 साल के आसपास थी।

घटना की तहरीर पर जीआरपी ने तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सीओ ने बताया कि रेलवे स्टेशन कोतवाली क्षेत्र में आता है, जिस पर उन्होंने कोतवाली पुलिस को भी घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें