फोटो- 27- घायल को एंबुलेंस में लादते पुलिसकर्मी व अन्य। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। पाली-शाहाबाद मार्ग पर शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में मुरीदापुर के निकट दो बाइकों की सीधी भिड़ंत हो गई। घटना में एक बाइक सवार व्यापारी की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पाली कस्बे के मोहल्ला शेखसराय निवासी सलमा सिद्दीकी उर्फ सलामत उल्ला (55) की कस्बे के रामलीला चौराहा के निकट सलमा साइकिल स्टोर के नाम से दुकान है।
सलमा सिद्दीकी शुक्रवार को एक निकाह में शामिल होने के लिए शाहाबाद बाइक से गए थे। शाम को वे वापस पाली जा रहे थे। शाहाबाद-पाली मार्ग पर ग्राम मुरीदापुर के निकट पाली की ओर से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई।
घटना में सलमा सिद्दीकी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार रामगोपाल (45) निवासी कोडरी थाना अल्हागंज जनपद शाहजहांपुर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
फोटो- 28- दुर्घटनाग्रस्त बाइक। संवाद- फोटो : HARDOI
फोटो- 29- सलमा सिद्दीकी उर्फ सलामत उल्ला की फाइल फोटो।- फोटो : HARDOI