फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: करवा चौथ की पूजन सामग्री लेकर घर पहुंचे कारोबारी की छत से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। नगर में लगे मेले से करवा चौथ की पूजा का सामान लेकर बुधवार देर रात घर पहुंचे कारोबारी की छत से गिरकर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। करवा चौथ की तैयारी में हाथों में मेहंदी लगाए पत्नी बदहवास हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

नगर के रामनगर निवासी डब्लू कुशवाहा (32) कारचोबी का कारखाना घर में ही चलाते थे। बुधवार रात वह नगर में लगे मेले में गए थे। रात लगभग 11 बजे मेले से करवा चौथ की पूजन सामग्री व घरेलू उपयोग की कुछ वस्तुएं लेकर वापस घर आए थे। यहां उन्होंने पत्नी शशि से खाना लगाने के लिए कहा। इसी बीच उनके मोबाइल पर किसी की कॉल आ गई। बात करते करते वह छत पर चले गए और इसी दौरान छत से नीचे सड़क पर जा गिरे। उनके गिरने की आवाज सुनकर परिजन बाहर की तरफ दौड़े। गंभीर रूप से घायल डब्लू को परिजन आनन फानन ही फर्रूंखाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन शव लेकर वापस घर पहुंचे। शव पहुंचते ही पत्नी शशि बदहवास हो गई। मोहल्ले और परिवार की महिलाओं ने किसी तरह उन्हें संभाला।


नहीं थे बच्चे, गोद लिया था साले का बेटा
डब्लू कुशवाहा के बच्चे नहीं थे। इसके कारण डब्लू और शशि परेशान रहते थे। बाद में डब्लू ने अपने साले के एक साल के बेटे को गोद ले लिया था। डब्लू और शशि अच्छे तरीके से उसकी देखभाल कर रहे थे। गमगीन लोगों के बीच महिलाएं बार बार कह रही थीं कि विधाता का कैसा खेल है। पहले तो गोद नहीं भरी और अब करवा चौथ से पहले मांग भी सूनी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें