फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: चुनाव में लगी बसें, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। सामान्य लोकसभा निर्वाचन में निजी बसों और छोटे वाहनों के अधिग्र्रहण करने के कारण पूरे दिन यात्री वाहन की तलाश में भटकते रहे। निजी वाहनों के न होने पर रोडवेज बस स्टेशन पर यात्रियों को बसों का घंटाें इंतजार करना पड़ा।
यह तो बानगी है, शहर के हर निजी बस स्टैंड और ऑटो स्टैंड पर यही हाल था। बसों और छोटे वाहनों के न होने से लोगों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। लोग शहर के बाहर चुंगी पर छोटे वाहन और ई- रिक्शा के सहारे थोड़ी-थोड़ी दूर की यात्रा तक गंतव्य तक पहुंचे। रोडवेज बस स्टेशन पर बसों का नियमित संचालन जारी था, लेकिन शहर में जाम और यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण वहां पर भी यात्रियों को बसों का घंटों इंतजार करना पड़ा। लोग भीषण गर्मी में वाहन की तलाश में परेशान रहे। एआरएम हाकिम सिंह ने बताया कि बसोें का नियमित संचालन किया जा रहा है। छोटे रूट पर फेरे भी बढ़ा दिए गए हैं।
विज्ञापन


सीन एक
शहर के निजी बस स्टैंड पर पिहानी जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे रामाधीन ने बताया कि वह बरेली से आए हैं और उनको पिहानी से कुइयां गांव तक जाना है, लेकिन यहां पर कोई वाहन हीं नही मिला। वह दो घंटे से पत्नी व बच्चों के साथ वाहन की तलाश में भटक रहे हैं।
विज्ञापन



सीन दो
शहर के एक निजी बस स्टैंड पर अपने पौत्र संजय और पौत्री सीमा के साथ बैठे रामस्वरूप ने बताया कि वह हरपालपुर के खसौरा में रहते हैं। उनको आज नैमिष जाना था। हरपालपुर में रोडवेज बस मिल गई थी। इससे वह हरदोई तो आ गए, लेकिन अब सीतापुर के लिए बस नहीं मिल रही हैं और न ही अन्य वाहन ही मिल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें