फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में घुसी बस, 16 यात्री घायल

विज्ञापन
audi accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कटरा-बिल्हौर हाईवे पर मानीमऊ गांव के पास गुरुवार दोपहर ट्रक में पीछे से बस घुस गई। हादसे में बस सवार 16 लोग घायल हो गए। सीएचसी से पांच लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



हरपालपुर से सवारियां लेकर हरदोई जा रही प्राइवेट बस दोपहर लगभग 12 बजे कटरा-बिल्हौर हाईवे पर मानीमऊ गांव के पास अनियंत्रित होकर पीछे से ट्रक में घुस गई। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने बस में फंसे घायल लच्छन पुरवा निवासी सुधीर (58), बानामऊ गांव निवासी राजेश (45), रनियापुर गांव निवासी स्तुति (15), गुलौली निवासी छोटे सिंह (45), बखरिया निवासी शांति (40), बघराई निवासी अनिल (40), चौंसार गांव निवासी विनोद (45), ढिंगासर निवासी शिवरानी (70), शांति (25), विनीत (30), अंशुल (50), बांधपुरवा निवासी अमरवती (25), बरौलिया निवासी कुसुमा (14), बेहटी चिरागपुर निवासी प्रमोद कुमार (42), महनाई पलिया निवासी धनदेवी (32) व उर्मिला (55) आदि को बाहर निकाला। इस बीच पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया।

हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने घायल सुधीर, राजेश, स्तुति, छोटे सिंह व शांति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। एसओ राकेश आनंद ने बताया कि बस व ट्रक को कब्जे में ले लिया है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें