फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, नाना घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेनीगंज(हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मरेउरा के पास निजी बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक व उसका नाना गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

सीतापुर के थाना नैमिष के ग्राम परसपुर गांव निवासी गोविंद (25) पुत्र बनवारीलाल शुक्रवार की शाम अपने नाना रामदयाल (70) पुत्र पन्नालाल निवासी ग्राम भैरनपुर थाना मिश्रिख सीतापुर के साथ बाइक से कछौना के ग्राम टिकारी निवासी रिश्तेदार राजकुमार की मौत होने पर उनकी अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहा था। रास्ते में कोथावां कछौना मार्ग पर मरेउरा गांव के पास उसकी बाइक में पीछे से आ रही प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। हादसे में गोविंद व उसका नाना रामदयाल, दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने गोविंद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस व मौके पर आया रिश्तेदार गोविंद को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी मिलने के बाद जिला अस्पताल पहुंचे मामा योगेंद्र ने बताया कि गोविंद चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था, वह अविवाहित था। बताया कि वह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। पिछले माह से वह घर पर ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें