फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी चिकित्साधिकारी का फूंका पुतला

Tue, 17 May 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
पुतला फूंकते। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। बावन पीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी पर अनियमितता व भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर पुतला फूंका। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


जिला संयोजक डा. मनीष शर्मा ने कहा कि पीएचसी बावन के प्रभारी चिकित्साधिकारी काफी समय से भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। बीएचडब्ल्यू कार्यकत्रियों पर टिप्पणियां करते हैं। आरोप लगाया कि आरटीआई में अपने को फंसता देख जान से मारने की धमकी भी दी है। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी का पुतला भी फूंका। डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन को सौंप कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर विमलेश शर्मा, विजीत यादव, सौरभ सिंह, अब्दुल तालिब, कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, भानु प्रताप आदि मौजूद रहे।

 प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. विनीत तिवारी ने आरोपों को झूठा करार दिया है। बोले, यह लोग एक बीएचडब्ल्यू का ट्रांसफर कराना चाहते थे जब उन्होंने मना कर दिया तो गाली गलौज करने लगे। उसके बाद लोनार थाने में तहरीर दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें