फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने चार दुकानों को अपना निशाना बनाया

Sat, 02 Apr 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
दुकान में चोरों द्वारा लगाई गई सेंध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर कोतवाली में चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए चार दुकानों में घर कर लाखों रुपये का माल चुरा लिया। चोरी की वारदात के दौरान चंद कदम की दूरी पर ही पिकेट ड्यूटी रहती है। वहीं शहर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से जहां नागरिकों की नींद उड़ी है। वहीं पुलिस महकमा रस्म अदायगी में जुटा है।
विज्ञापन



शहर कोतवाली क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय हरदेवगंज परिसर में दुकानें बनी हुई है। गुरुवार रात विद्यालय के अंदर घुसकर चोरों ने पहले मोमीनाबाद निवासी शहवाज की प्लबंर की दुकान की दीवार में सेंध लगाई और वहां रखा बोरिंग संबंधित पीतल का हजारों रुपये का माल चुरा लिया।


इसके बाद उसी दुकान के अंदर से दीवार काटकर पड़ोस में संचालित आलू थोक निवासी आशीष गुप्ता की टाटा स्काई के शोरूम में घुसकर वहां अलमारी का ताला तोड़ कर एक लाख रुपये चुरा लिए। इसके बाद उस दुकान से पड़ोस की दुकान की दीवार तोड़कर बड़े चौराहा निवासी सुरेश की सराफा की दुकान में आ गए और वहां पर रखे पचास हजार रुपये के आभूषण उठाकर फरार हो गए।
विज्ञापन



चोरों ने विद्यालय की ओर से पड़ोस में संचालित अंशिका मेडिकल स्टोर की दीवार की भी ईंट निकाल कर घुसने का प्रयास किया। मगर वह एक- दो ही ईंट निकाल सके। इससे मेडिकल स्टोर में चोरी होने से बच गई। घटना की जानकारी दुकान मालिकों को शुक्रवार सुबह हुई। घटना की जानकारी होते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकान के आसपास भीड़ जमा हो गई। चौकी प्रभारी सदर अमर पाल सिंह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। घटना से व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है।


पहले भी हो चुकी है यहां घटनाएं- हरदोई। विद्यालय परिसर में संचालित दुकानों में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। चोर सर्राफा दुकान और फोटो स्टूडियों को अपना निशाना बना चुके हैं। तब भी विद्यालय के पिछले हिस्से से ही चोर दीवार काटकर घुस आए थे।


असामाजिक गतिविधियोें का अड्डा बना विद्यालय- हरदोई। जूनियर विद्यालय का परिसर काफी बड़ा है। विद्यालय बंद होने के बाद परिसर में असामाजिक तत्वों को जमावाड़ा शुरू हो जाता है। यहां  स्मैक के अलावा जुआं आदि धडल्ले से चलता है। इस कारण विद्यालय में भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी है। मगर इलाका पुलिस सभी कुछ जानते हुए भी मौन साधे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें