फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने तीन दुकानों को बनाया निशाना

Sun, 07 Feb 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने तीन दुकानों को अपना निशाना बनाया और लाखों का माल चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी होते ही सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रो़ड पर  पिहानी चुंगी निवासी महेश चंद्र गुप्ता की अंग्रेजी शराब की दुकान है। जहां पर सेल्स मैन अवधेश और शिव कुमार काम करते है। शुक्रवार को वह रात 11 बजे दुकान बंद करके चले गए। शनिवार की सुबह साढ़े तीन बजे आस पास के लोगों की सूचना पर वह दुकान पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा हुआ था। इसके साथ ही दुकान का सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने बताया कि चोर दुकान से विभिन्न ब्रांडों की दस पेटी उठा ले गए। इसके अलावा सात हजार नकद रखे थे। वह भी ले गए।

उन्होंने बताया कि चोर दो लाख 18 हजार 165 रुपये का सामान उठा ले गए। इसके  पास ही विश्वनाथ गुप्ता की बियर की दुकान है। जहां पर सेल्स मैन मुकेश शुक्ला कार्य करते है। चारो ने बियर की दुकान का भी ताला तोड़ा और बियर की पेटी उठा ले गए। उसने बताया कि लगभग तीन हजार का नुकसान हुआ। घटना की जानकारी होने पर चौकी प्रभारी मंडी राजेश्वर त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी राम लाल राय मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मोबाइल दुकान से डेढ़ लाख का माल किया पार
शहर कोतवाली क्षेत्र के  शंकर बक्श पुरवा निवासी शिव शंकर शुक्ला की बिलग्राम रोड़ पर शिव धाम के निकट शिव इलेक्ट्रानिक्स एण्ड मोबाइल शाप के नाम से दुकान है। शुक्रवार को वह दुकान बंद करके घर चले गए। शनिवार की सुबह उनको जब दुकान के सामने झाडू लगाने जब दुकान के ऊपर रह रहे किराएदार पहुंचा तो उसने दुकान का शटर टूट देख दुकान मालिका को सूचना दी। जिस पर वह मौके पर पहुंचे। दुकान का शटर का एक ताला टूटा हुआ था और शटर आधा उठा हुआ था। उन्होंने शटर खोला तो दुकान के अंदर का सामान गायब था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस कर्मियों ने दुकान पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल की। दुकान मालिक ने बताया कि चोर दुकान से 80 हजार कीमत के पचास मोबाइल, दो सीडी प्लेयर, पांच हजार के रिचार्ज कूपन और 25 सौ रुपये नकद चुरा ले

जरौलीशेरपुर में घर से जेवर चोरी
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के जरौलीशेरपुर गांव स्थित एक घर पर धावा बोल चोर लाखों के जेवरात व कपडे़ चोरी कर ले गए। सुबह परिजनों को पता चला तो उन्होंने कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर उपनिरीक्षक ने मामले की जांच पड़ताल की है। जरौलीशेरपुर गांव निवासी मो. हसन खां शुक्रवार की रात परिवार के सात घर में सो रहे थे इसी बीच चोरों ने मकान के ऊपरी हिस्से में बने कमरे का ताला तोड़  बेटे  अताउल्ला की अलमारी से सोने की चार चूड़ियां, दो झुमकी, दो अंगूठी, एक हार चांदी के तोड़े, छपका के अलावा कपड़ों की अटैची उठा ले गए। सूचना पर उपनिरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने मौके की जांच की है। माना यही जा रहा है कि बाउंड्री विहीन छत पर चढ़कर चोरों ने घटना का अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें