हरदोई। सराफा कमेटी के बैनर तले चल रही सराफा व्यापारियों की हड़ताल 14 वें दिन मंगलवार को भी जारी रही। जिसके चलतेे सराफा प्रतिष्ठानों पर ताले लटकते रहे। व्यापारियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंककर विरोध जताया।
सराफा कमेटी की बैठक में जिलाध्यक्ष अनुज महेंद्रा ने कहा कि आंदोलन का असली मोड़ 17 मार्च को दिल्ली में नजर आएगा। सरकार अब तक हमारी मांगों को लेकर नहीं चेती है। उन्होंने समस्त व्यापारियों का 17 मार्च को दिल्ली कूच करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सराफा व्यवसायी एक हैं और आगे भी एक ही रहेंगे। इस मौके पर नीरज कपूर, राजीव रस्तोगी, प्रदीप रस्तोगी, सुधीर सोनी, अजय वर्मा, संदीप रस्तोगी, दीपक वर्मा, अनिल वर्मा, अजय वर्मा, रानू मेहरोत्रा, श्याम वर्मा, राजेश अग्रवाल, प्रदीप मिश्रा, दुर्गेश गुप्ता, सुरेश वर्मा, भीम राव मराठा, तुकाराम मराठा आदि मौजूद रहे।
हरपालपुर संवाददाता के अनुसार, एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा एसोसिएशन की चल रही राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में मंगलवार को व्यापारियों ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि मांगे पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर कारबारी पपू त्रिवेदी, संजय शुक्ला, सुधीर शर्मा, गुड्डू यादव, शोभित गुप्ता, रामवीर वर्मा, राजू मिश्रा, विक्कू गुप्ता, रामनरेश, कुलदीप पांडेय आदि मौजूद रहे।
बिलग्राम प्रतिनिधि के अनुसार, सराफा व्यापार मंडल माधौगंज और बिलग्राम की ओर से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को दिया गया। जिसमें एक्साइज ड्यूटी को समाप्त करने की मांग की गई। इस मौके पर अजय कुमार सोनी, दिनेश रस्तोगी, नीरज सोनी, गुड्डू सोनी, महेंद्र सोनी, श्याम कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
माधौगंज संवाददाता के अनुसार, एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा व्यापारियों ने दुकानें बंद रखकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजा और जुलूस निकाल एकता का प्रदर्शन किया।