फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: विद्युत लाइन के नीचे बने भवन किए जाएंगे चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। हाईटेंशन व अन्य बिजली लाइनों के नीचे बने मकानों और विद्यालयों को चिंहित कर नोटिस जारी किए जाने की तैयारी विद्युत निगम ने कर ली है। विद्युत लाइनों के नीचे बिना अनुमति भवन का निर्माण कराने के लिए संंबंधित विभाग और भवन स्वामी को ही जिम्मेदार माना जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में तीन सौ से ज्यादा परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकली है। इन लाइनों को हटवाने की मांग लगातार की जा रही है। इसके अलावा शहर के कई मोहल्लों में भी हाईटेंशन लाइन के नीचे नए भवन बन गए हैं। ऐसे स्थानों से हादसों की सूचना भी आए दिन आती रहती है। ऐसे भवनों के लिए विद्युत निगम जिम्मेदारी तय करने जा रहा है।
दरअसल नियम यह है कि 650 वोल्ट तक की लाइनों के नीचे नया भवन नहीं बनाया जा सकता। 33 केवी हाईटेंशन लाइन के लिए भी यही नियम लागू है। इसके अलावा तारों के झुकाव, फ्लैश ओवर और हादसों की आशंका को देखते हुए भी लाइन के ठीक नीचे निर्माण करने पर मनाही है। इन नियमों का उल्लंघन कर मकान निर्माण करने वालों को चिंहित करने का कार्य विद्युत निगम ने शुरू किया है। इन सभी को नोटिस देने की तैयारी है।
विज्ञापन




यह दूरी है तय

. 440 वोल्ट लाइन के लिए लंबवत 2.5 मीटर और क्षैतिज 1.2 मीटर की दूरी तय है।
. 11 केवी के लिए 3.7 मीटर लंबाई और 1.2 मीटर चौड़ाई की दूरी तय है।
. 33 केवी लाइन के लिए 3.7 मीटर ऊंचाई और दो मीटर की चौड़ाई निर्धारित की गई है।




विद्युत सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए बिजली लाइन के आस पास भवन का निर्माण कराया जाए। जो मानक है, उनका पालन किया जाए। बिना विद्युत सुरक्षा आयोग की अनुमति के भवन का निर्माण होता है, तो उसके लिए भवन स्वामी जिम्मेदार होंगे। -प्रेम प्रकाश, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें