फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुभवों से नगर को आगे बढ़ाएं पूर्व कर्मी

Tue, 01 Sep 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सेवानिवृत्त हुए नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों से पालिकाध्यक्ष मालती रमन गुप्ता ने विकास कार्यों में सहयोग का आह्वान करते हुए अपने अनुभव नए कर्मचारियों को देने का आग्रह किया, जिससे पालिका के विकास में गति बनी रहे।
विज्ञापन


इस मौके पर इन कर्मियों को शाल ओढ़ाकर व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। उन्हें भुगतान की चेक भी सौंपी गई। सोमवार को नगर पालिका परिषद के वसूली कर्मी अबुल कलाम तथा पंप चालक शारदा प्रसाद सेवानिवृत्त हुए जो मूल रूप से नगर के मोहल्ला सुल्हाड़ा निवासी हैं।

उनके सम्मान में नगर पालिका परिषद सभागार में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पालिकाध्यक्ष मालती रमन गुप्ता ने कहा कि वह उनकी सेवाओं की सराहना करती है और आगे भी उनसे पालिका के सहयोग की अपेक्षा रहेगी।  अधिशासी अधिकारी मीनू सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने से पालिका में कार्य प्रभावित न हों, इसलिए यह लोग अपने अनुभव नए कर्मचारियों को बांटें।
विज्ञापन


राजारमन गुप्ता ने कहा कि दोनों ही कर्मचारियों की सेवाओं का सदैव आदर होगा। उन्होंने कर्मचारियों से सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए पारिवारिक दायित्वों के साथ नगर के विकास में सहयोग देने की अपील की। इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक रूपेश खन्ना, मोहम्मद अयूब खां, मनोज कुमार, गंगाप्रसाद, सगीर खां आदि ने भी सम्मानित करते हुए अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें