फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: प्रेशर हार्न सुनकर दौड़ी भैंस ने बालिका को घसीटा, मौत

Fri, 12 May 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बेनीगंज । बाइक का प्रेशर हार्न सुनकर दौड़ी भैंस की रस्सी पीछे चल रही बालिका की कमर से लिपट गई। इसके बाद भैंस ने करीब 100 मीटर तक बालिका को सड़क पर घसीटा। इससे बालिका की मौत हो गई। बालिका की मौत पर उसके परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के बसंतपुर निवासी मौसम (13) पुत्री सुशील कुमार प्राथमिक विद्यालय इकरी में कक्षा पांच की छात्रा थी। गुरुवार की सुबह भैंस चराने के लिए खेतों में गई थी, दोपहर में घर लौट रही थी। भैस की रस्सी उसके हाथ में थी। तभी मुख्य मार्ग पर पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने प्रेशर हॉर्न बजा दिया। इससे भैंस उछलकर दौड़ पड़ी। इस बीच भैंस से बंधी रस्सी बालिका की कमर में फंस गई, जिससे वह करीब 100 मीटर तक घसीटती चली गई।
ग्रामीणों ने आगे जाकर किसी तरह से भैंस को रोका। इस बीच बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन घायल बालिका को तत्काल एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावा ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता सुशील कुमार ने बताया कि बेटी का दाह संस्कार कर दिया गया है। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें