फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कार ने बाइक व ई-रिक्शा में मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत

Fri, 12 May 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बावन। सवायजपुर मार्ग पर अनियंत्रित कार ने पहले बाइक और फिर ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। वहीं, ई-रिक्शा सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी बावन में भर्ती कराया है। चालक कार छोड़कर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

सवायजपुर थाना क्षेत्र के हरदोई सवायजपुर मार्ग पर देवपुर और दुलारपुर गांव के बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार वैगनआर कार ने शाहजहांपुर के अल्लागंज थाना क्षेत्र के निबाहू नगला निवासी पिता-पुत्र की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे हादसे में बाइक चला रहे पिता अमरेश और पीछे बैठे बेटे सार्थक की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मांगलिक समारोह में शामिल होने सवायजपुर जा रहे थे।
दुर्घटना करके भाग रही कार ने कुछ दूर आगे जाकर ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा सवार राम मूरत निवासी कैथई थाना हरपालपुर और सिद्धनाथ निवासी जोहाना दुलारपुर लोनार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

वहीं, मृतकों के शव को पुलिस ने कब्जे में लिया है। मृतक के घरवालों को पुलिस ने सूचना दी है। मौके पर पहुंचे एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें