फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुआ के बेटों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी (हरदोई)। बुआ के घर शादी में शामिल होने आई 11वीं की छात्रा के साथ उसकी बुआ के दो बेटों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के साथ गुरुवार को थाने पहुंची मां ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी क्षेत्र के एक ही विद्यालय में 11वीं कक्षा की छात्रा है। छह दिसंबर को वह सांडी के एक गांव निवासी अपनी बुआ की नंद के यहां उसकी बेटी की शादी में शामिल होने गई थी। उसी गांव में रहने वाली बुआ के दोनों बेटों ने उसकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। एसओ अनिल कुमार सक्सेना ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। एसआई दिनेश सिंह को जांच के लिए भेजा गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें