फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा में बिक रहे हैं टिकट

Sun, 10 Apr 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
नरेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद राज्यसभा नरेश अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा चुनावों के लिए बसपा में टिकट बिक रहे हैं। धनबल से टिकट पाने वालों से समाज का कुछ भला होने वाला नहीं है। इसी तरह भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष के लिए 13 आपराधिक मामलों के आरोपी की ताजपोशी से सभी के लिए टिकट पाने का रास्ता खुल सा गया है। बसपा एवं भाजपा का विधानसभा चुनावों को लेकर नजरिया सामने आ गया है। ऐसे में जनता को ऐसे दलों से सावधान रहना होगा। उन्होंने केंद्र सरकार से एक्साइज ड्यूटी माफ करने की भी मांग की।
विज्ञापन


नरेश अग्रवाल अपने आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिले के विकास के लिए वे हर स्तर पर प्रयास कर रहे हैं और जल्द ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हरदोई आकर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। जिले में दो भाजपा सांसद हैं इसके बावजूद मोदी सरकार जिले में विकास के नाम पर कुछ नहीं दे पा रही है। जनता को भाजपा नेताओं से इस पर सवाल करने चाहिए। इसके विपरीत सपा ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया है।

सांसद ने कहा कि जिले में किसानों को गेहूं का समर्थन मूल्य मिलना सुनिश्चित करने के लिए क्रय केंद्रों के नियमित खुलने व खरीद होने से लेकर किसानों को इस ओर जागरूक करने के निर्देश अफसरों को दिए हैं। शहर में रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा आकस्मिक कटौती पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं। बताया कि 18 अप्रैल से शुरू हो रही सपा की साइकिल यात्रा में गांव-गांव जाकर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताएंगे। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें