हरदोई। गांधी भवन सभागार में रविवार को जन अधिकार मंच की जनसभा में मुख्य अतिथि मंच संयोजक व पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि चार माह पहले बनी पार्टी का जनाधार देखकर सभी विपक्षी दल स्तब्ध हैं। विशेष रूप से बहुजन समाज पार्टी। जिसका जनाधार ही खिसक चुका है।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से विभिन्न जनपदोें के जन संपर्क यात्रा के माध्यम से भ्रमण के दौरान हजारों की संख्या में जन सैलाब उमड़ा है। इससे साफ प्रतीत होता है कि जनता का मोह इन तमाम पार्टियों से भंग हो चुका है। जिले में जन अधिकार मंच की संपर्क यात्रा व जनसभा का 63 वां जिला है।
मंच संयोजक ने कहा कि उन्हें एनएचआरएम घोटाले व सीएमओ हत्याकांड में शामिल बताने वाले राजनैतिक पार्टियों से प्रायोजित हैं या हकीकत नहीं जानते। कहा कि चार साल जेल के दौरान न तो वह टूटे और न हारे। नए जोश के साथ वह अपनों के साथ फिर से पिछड़े लोगाें के लिए सम्मान दिलाने में संघर्ष करते नजर आएंगे। पिछड़े वर्गों को दिए गए 27 प्रतिशत आरक्षण को काट कर 20 प्रतिशत अति पिछड़े समाज को दिए जान की मांग उनकी पार्टी कर रही है।
कार्यक्रम संयोजक डा. अरुण मौर्या ने कहा कि चंद लोगाें ने इस कार्यक्रम की निंदा की वह निश्चित रूप से किसी पार्टी से प्रायोजित थे। सभा को यदुनंदन लाल वर्मा, राष्ट्रीय महासचिव नाई समाज राम सनेही ओमरे, प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल, मूल शरण निषाद, आईपी कुशवाहा आदि ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष विवेक सविता, प्रदेश अध्यक्ष अजय मौर्य, जिला प्रभारी अनिल मौर्य, विजय सिंह कुशवाहा, रामऔतार कुशवाहा, रामफेरे कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, पुष्पेंद्र कुशवाहा, राजेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।