फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा से लाई भारी मात्रा में शराब बरामद

Tue, 06 Jan 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
लोनार थाना क्षेत्र में हरियाणा प्रांत से लाई जा रही भारी मात्रा में शराब की एक खेप को पुलिस ने धर दबोचा। शराब कारोबारी वाहन छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्जकर वाहन स्वामी के विषय में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, लोनार थाना क्षेत्र में पुलिस को हरियाण प्रांत की शराब की आपूर्ति की लगातार सूचना मिल रही थी। थानाध्यक्ष संजय मौर्या को रविवार की रात क्षेत्र में एक बोलेरो से हरियाणा की शराब आने की सूचना मिली। जिस पर उन्होंने रात्रि चौकसी बढ़ा दी थी।

चौकी प्रभारी बावन रामयादव, एसआई आरपी त्रिपाठी व देवेंद्र यादव के साथ थानाध्यक्ष संजय मौर्या ने सवायजपुर क्षेत्र के वृंदावन-औहतपुर विद्यालय के पास एक बोलेरो को आते देखा, जिसे रुकने का इशारा किया। पर, उस पर सवार लोग बोलेरो को आड़ा तिरछा कर निकालने का प्रयास करने लगे। जिस पर बोलेरो खाई में चली गई।
विज्ञापन


इस पर उस पर सवार लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस कर्मियों ने बोलेरो की तलाशी तो उसमें हरियाणा प्रांत की 143 बोतलें शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब व गाड़ी को कब्जे में ले लिया। एसओ ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। गाड़ी के रजिस्ट्रेशन के आधार पर मालिक का पता लगा कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें