फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आग बुझाने में झुलसे भाई की भी इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिहानी। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के अंदा इब्राहिमपुर गांव में बीती 23 मार्च को आग बुझाने के प्रयास में झुलसी बहन की मौत के बाद भाई की भी मौत हो गई है। इसका पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
अंदा इब्राहिमपुर गांव निवासी बालक राम के मकान में बीती 23 मार्च की रात रसोई गैस पर चूल्हे पर खाना बन रहा था। अचानक आग की लपटे तेज हो गई और छप्पर को अपनी जद में ले लिया। देखते ही देखते आग ने चूल्हे के ऊपर के छप्पर समेत अंदर के बरामदे में पड़े दो और छप्पर जला डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहरी कमरे में रखा गृहस्थी का सामान, दरवाजे, पंखा, जेवरात और बर्तन आदि भी जल कर राख हो गए। आग बुझाने की कोशिश में बालकराम का पुत्र मानसिंह (38) और पुत्री संतरा (20) गंभीर रूप से झुलस गए थे। गंभीर हालत में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी से हरदोई रेफर किया गया था। रास्ते में ही संतरा की मौत हो गई थी, जबकि मानसिंह को लखनऊ रेफर कर दिया गया था।
बुधवार रात साढ़े आठ बजे लखनऊ में मानसिंह की भी मौत हो गई। गुरुवार को उसके शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें