फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन व मौसी की मौत

विज्ञापन
फोटो-04- मधू। फाइल फोटो
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम मार्ग पर सुरसा थाना क्षेत्र में फारमपुरवा के पास बाइक सवार भाई-बहन समेत तीन लोगों को डंपर ने टक्कर मार दी। शनिवार सुबह हुई घटना में घायल तीनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। तीनों लोग तिलक समारोह में शामिल होकर हरदोई जा रहे थे। घटना के बाद चालक डंपर मौके पर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के फतियापुर निवासी आदर्श अवस्थी (20) नोएडा में एक मोबाइल कंपनी में टेक्नीशियन थे। उनके ताऊ अशोक अवस्थी के पुत्र प्रशांत का तिलक शुक्रवार रात था। इसमें शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार को ही आदर्श नोएडा से अपने गांव आया था। तिलक समारोह में आदर्श की मौसी हरदोई के बावन चुंगी निवासी कामिनी पांडेय (42) भी आई थीं। शनिवार सुबह आदर्श अपनी बड़ी बहन, मधू अवस्थी (23) और मौसी कामिनी को लेकर हरदोई जा रहा था।
हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर ढोलिया तिराहा स्थित फारमपुरवा के सामने हरदोई की तरफ से जा रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में आदर्श, मधू और कामिनी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। घटना का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि घटना के बाद डंपर पुलिस ने कब्जे में लिया है। परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन




ऊंची उड़ान की थी तैयारी... मौत ने बाजी मारी
फतियापुर निवासी अरविंद कुमार अवस्थी के चार बच्चे हैं। तीन बेटों के बीच मधू अकेली बेटी थी। पढ़ाई में होशियार मधू हरदोई शहर के मोहल्ला आशानगर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। शनिवार को उसकी सी-टेट की परीक्षा थी। इसका केंद्र लखनऊ में था। यही वजह थी कि ताऊ के बेटे के तिलक में उत्साहपूर्ण ढंग से शामिल होने के बाद वह लखनऊ जाने के लिए भाई के साथ हरदोई जा रही थी। हरदोई रेलवे स्टेशन से उसे लखनऊ के लिए ट्रेन पकड़नी थी। आदर्श हरदोई जाने के लिए निकल रहा था तो तिलक में आईं उसकी मौसी कामिनी ने भी हरदोई में छोड़ देने की बात कही। रास्ते में हादसा हो गया और आदर्श व मधू के साथ कामिनी की भी मौत हो गई। कामिनी के पति शिवाकांत पांडेय खेती करते हैं। वह मूलरूप से शहर कोतवाली क्षेत्र के चिंतालपुर के निवासी हैं। परिवार में तीन पुत्र व एक पुत्री है।

फोटो-04- मधू। फाइल फोटो

फोटो-04- मधू। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें