फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साले की हत्या बहनोई ने संपत्ति के लालच में की थी

Fri, 11 Sep 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका के सभासद पति की हत्या के मामले में उसके बहन बहनोई के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने बहन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि बहनोई अभी तक फरार है। वहीं घायल नौकर को इलाज के लिए लखनऊ भेज दिया गया। 
विज्ञापन

ज्ञात हो कि कोतवाली क्षेत्र के संभा बाजार निवासी चिंतामणि राठौर की संभा बाजार में दुकान पर दो बाइक सवारों ने हथगोला मार कर हत्या कर दी थी। जिसमें उसका नौकर मुनीष भी घायल हो गया था। हमलावरों ने तीन हथगोले फेंके थे। शव का गुरुवार की रात पोस्टमार्टम कराया गया।

वहीं घायल मुनीष को इलाज के लिए लखनऊ भेज दिया गया था। चिंतामणि की पत्नी सभासद सुनीता देवी ने ननदोई मूलचंद्र और ननद मायावती पर संपत्ति के विवाद में हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सुनीता ने बताया कि लगभग एक दशक पूर्व उसके ननदोई मूलचंद्र उसके पति पर जान से मारने की नियत से उस पर फायर कर दिया था, जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे।
विज्ञापन


इस घटना में कानूनी शिकंजे से बचने के लिए दबाव डालकर सुलह समझौता करा लिया था। ननदोई किराने की दुकान को हथियाने केे मंसूबे बना रहा था। बताया जाता है कि घटना के एक दिन पहले उसने चिंतामणि की दुकान के इधर-उधर घूमते देखा गया था, पर भीड़भाड़ होने से उसे वारदात करने का मौका नहीं मिल सका।

गुरुवार को सन्नाटे का फायदा उठाकर उसने चिंतामणि को मौत के घाट उतार दिया। एएसपी पश्चिमी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को चिंतामणि की बहन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें