शाहाबाद। बहन के देवर ने निकाह का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। बाद में निकाह करने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शाहजहांपुर नगर की एक युवती (19) की ससुराल शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में है। युवती का प्रेम-प्रसंग बहन के देवर के साथ था। आरोप है कि बहन के देवर ने निकाह का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए। 27 जुलाई को भी युवक ने युवती को शाहाबाद बुलाया और फिर बाइक पर घुमाता रहा और घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और मौलागंज स्थित बस अड्डे पर छोड़कर चला गया।
इस पर युवती ने उसे फोन किया तो उसने निकाह से इन्कार कर दिया। कोतवाल राज देव मिश्रा ने बताया कि युवती की तहरीर पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।