फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सात सालों बाद भाई मिला वह भी मृत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। चलती ट्रेन से गिरे युवक की पहचान मेरठ के राकेश के रूप में हुई। युवक सात साल पूर्व घर से निकला था, उसके परिवारवाले तलाश कर रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह बघौली पुलिस ने उम्मरपुर और तिलक पुरवा के बीच रेलवे ट्रैक के किनारे युवक का शव बरामद किया था। उसके पास से बरामद हुए पैनकार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी पहचान हुई थी। राकेश पुत्र भगवान दास निवासी मकान नंबर-54 मोहल्ला मारवाड़ी कसेरूखेड़ा मेरठ कैंट के रूप में उसकी पहचान हुई। बुधवार को परिवारवाले पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
पुलिस ने पोस्टमार्टम कराके शव को परिजनों को सौंपा। राकेश के छोटे भाई सनी कुमार ने बताया कि करीब सात साल पहले भाई पत्नी और एकलौती बेटी को साथ लेकर घर छोड़ कर कहीं चले गए थे, उसके बाद से तलाश की जा रही थी। हर तरफ पता लगाया गया, फिर भी कुछ पता नहीं चला। सनी ने बताया कि बघौली पुलिस ने उसके भाई के विषय में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें