फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल लाकर का उपहार आधार कार्ड से साक्षात्कार

Sun, 28 Jun 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत सरकार द्वारा डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत लांच किए गए डिजिटल लाकर पोर्टल को लेकर जिले में भी हलचल शुरू हो गई है। डिजिटल लाकर की सुविधा आनलाइन पोर्टल पर मुहैया है, पर इसका लाभ उठाने के लिए लोगों को इस पोर्टल और वेबसाइट पर रजिस्टर करना होगा। रजिस्टर करने के लिए आधार कार्ड का होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


मतलब साफ है कि आधार कार्डधारक कंप्यूटर व इंटरनेट साक्षर ही इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे। डिजिटल लाकर की सुविधा को लेकर राष्ट्रीय सूचना एवं विज्ञान केंद्र के माध्यम से दो लोगों ने जिले में पंजीकरण कराया है और सुविधा के बारे में जानकारी प्राप्त की।

उधर, डिजिटल इंडिया सभी सुविधाओं एवं सेवाओं को एक छत के नीचे लाने वाला अनूठा कार्यक्रम है। जिसमें लगभग सभी जरूरी चीजों को आनलाइन किया जा रहा है। यह सूचना प्रौद्योगिकी का पारदर्शी प्रोग्राम है। जिसके तहत देश भर में सभी क्षेत्रों तक ब्राडबैंड इंटरनेट सेवाएं मुहैया होना प्रथम कार्य है, जबकि इसके नौ स्तंभों में ब्राडबैंड, यूनीवर्सल एक्सेस टू फोन्स, ई-गर्वनेंस, रिफारमिंग गवर्नमेंट थ्रो टेक्नालोजी, ई-क्रांति, इनमारमेशन फार आल, इलेक्ट्रानिक्स मैन्युफैक्चरिंग, आईटी फार जाब, अरली हारवेस्ट प्रोग्राम आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

 
उधर, डीआईओ अमित मिश्रा ने बताया कि डिजिटल लाकर सुविधा डिजिटल इंडिया कार्यक्रम का हिस्सा है। डिजिटल इंडिया कार्यक्रम पेपर लेस वर्किंग की तस्वीर है, जिस पर काम तेजी के साथ चल रहा है। उधर, देशभर में मनाए जा रहे 1 से 7 जुलाई डिजिटल इंडिया सप्ताह को लेकर जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी अमित मिश्रा ने ई-डिस्ट्रिक मैनेजर देवेश सिंह और एडीआईओ एनआईसी सौरभ मिश्रा आदि के साथ बैठक की।
विज्ञापन


उन्होंने डिजिटल लाकर के बारे में चर्चा करते हुए इस ओर लोगों की जागरूकता पर बल दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें