फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘संघ के बरामदे का होगा निर्माण’

Sun, 28 Jun 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय महासचिव/एमएलसी डा. अशोक बाजपेयी ने कहा कि जिले की बार गौरवशाली है। यहां के  वकीलों की एकता सर्वोपरि है। किसी भी व्यक्ति को निजी स्वार्थों के लिए सार्वजनिक जीवन की सुचिता का त्याग नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन


वह शनिवार को अधिवक्ता संघ में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के बैठने के लिए उन्होंने बरामदे बनवाए थे जिसमें एक का शिलान्यास भी किया था, पर राजनैतिक कारणों से वह नहीं बन सका, लेकिन अब उस छूटे हुए बरामदे का निर्माण वह अपनी निधि से कराएंगे।

उन्होंने कहा कि जब कार्यपालिका अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन नहीं कर पाती तब अधिवक्तागण न्याय पालिका के माध्यम से समाज को न्याय दिलाते हैं। कहा कि कभी-कभी निजी हितों व चाटुकारिता के चलते कार्यपालिका के जिम्मेदार लोग अपने मार्ग से भटक जाते हैं, जो समाज के लिए घातक है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सर्वसमाज का ध्यान रखते हुए कार्य कर रही है। इस मौके पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद बाजपेयी, महामंत्री कमलेश पांडे ने उनका स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किए। कार्यक्रम में अधिवक्ता रामदेव शुक्ला, सुरेश चंद्र वर्मा, पीके मिश्रा, रामप्रताप सिंह यादव, रामेंद्र सिंह तोमर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें