फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बृजेश का भाजपा से मोहभंग, उतारा झंडा

Wed, 25 Jan 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हरदोई
विज्ञापन
सिटिंग विधायक बृजेश वर्मा के भट्ठे वाले घर में इसी पोल पर लगाया गया था भाजपा का झंडा लगाया गया था। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
भाजपा से टिकट न मिलने के कारण मल्लावां-बिलग्राम के सिटिंग एमएलए बृजेश वर्मा का इस पार्टी से भी मोह भंग हो गया। अपने भट्ठे वाले आवास से उन्होंने भाजपा का झंडा उतार दिया है और क्षेत्र से कहीं चले गए हैं।
विज्ञापन


बृजेश वर्मा मल्लावां-बिलग्राम सीट से वर्ष 2012 का चुनाव बसपा के टिकट पर जीते थे। करीब पांच महीने पहले अनुशासनहीनता के आरोप में मायावती ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया था। 2 अक्तूबर को बृजेश और बसपा से चुनी गईं सवायजपुर की सिटिंंग विधायक रजनी तिवारी ने लखनऊ में भाजपा ज्वाइन कर ली थी। दोनों ने अपने अपने क्षेत्र से टिकट के लिए दावेदारी पेश की थी। रजनी को तो सवायजपुर के स्थान पर शाहाबाद से टिकट मिल गया लेकिन भाजपा ने बृजेश का पत्ता साफ कर दिया।

करीब सवा तीन महीने से जनता के बीच भाजपा का गुणगान करते आ रहे बृजेश वर्मा का मन भाजपा से भर गया है। उन्होंने अपने भट्ठे वाले आवास से पार्टी का झंडा भी उतरवा दिया है। टिकट की घोषणा होने तक उस आवास पर बड़ा सा भाजपा का झंडा लहरा रहा था।
विज्ञापन


इस संबंध में बृजेश वर्मा का पक्ष जानने के लिए उनके मोबाइल नंबर 6454030198 पर कई बार फोन लगाया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री ने कहा कि सूबे में परिवर्तन के लिए बहुत से लोग भाजपा में आए थे। इसमें कुछ लोग सत्तालोलुप भी हैं। इन्हें जनता से नहीं, सत्ता से मतलब है। इसी से वह विरोध कर रहे हैं। उन्हें जनता खुद जवाब दे देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें