प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने
आकर्षक शोभायात्रा निकाली। ब्रह्मा कुमारी कल्पना, लबली, वंदना, भानू, डा.
कामता प्रसाद, राधेश्याम दीक्षित, सुधीर, अश्वनी, पंकज, शुभम् आदि ने सिर
पर कलश रखकर शोभायात्रा निकाली।
शोभायात्रा का शुभारंभ गायत्री
मंदिर दिलेरगंज से हुआ। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से भ्रमण करती हुई
ईश्वरीय विश्वविद्यालय चौक में संपन्न हुई। इसमें शिव, पार्वती, लक्ष्मी,
नारायण, राम सीता, राधा कृष्ण तथा गणेश की झांकियां दर्शनीय रहीं।