फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा नदी में डूबे बालक का चार दिन बाद भी सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर में चार दिन पूर्व रामगंगा नदी में डूबे ग्राम चंद्रमपुर निवासी बालक का शनिवार को भी सुराग नहीं लगा। परिजन ग्रामीणों व गोताखोरों मदद से लगातार उसकी तलाश करा रहे हैं।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के चंद्रमपुर गांव निवासी दीपांशु (12) पुत्र बादशाह गांव के ही स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। बुधवार शाम वह दोस्तों के साथ गांव के बाहर से गुजरी रामगंगा नदी के किनारे खेल रहा था। इस बीच पैर फिसलने पर वह नदी में गिर गया।
उसके डूबने की जानकारी पर ग्रामीणों व परिजनों ने नदी में उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका पता नहीं चला। एसओ अरवल ओमप्रकाश सिंह ने भी गोताखोरों की मदद से व जाल डलवा कर दीपांशु की तलाश कराई। बताया कि बालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें