हरदोई जिले में 20 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमित 4334 हो गए हैं। 3721 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस 542 हैं। कोरोना से अब तक 71 मौतें र्हुइं हैं।
सीएमओ कार्यालय से जारी सूची के मुताबिक सीएचसी कोथावां की महिला कर्मी (30) कोरोना संक्रमित मिली है। बावन विकास खंड के ग्राम गुलामऊ निवासी एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित हैं। इनमें एक महिला (52), युवक (27) और किशोर (13) शामिल हैं।
अहिरोरी विकास खंड के ग्राम नयागांव निवासी बुजुर्ग महिला (57) और मल्लावां के गोवर्धनपुर निवासी वृद्ध (68) की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शहर की इंद्रप्रस्थ कालोनी निवासी बुजुर्ग (79), गिप्सनगंज में स्टेट बैंक के निकट रहने वाले एक ही परिवार के दो लोग संक्रमित मिले हैं। माधौगंज विकास खंड के पड़ना लखनपुर निवासी बुजुर्ग (69) भी कोरोना की चपेट में हैं।