हरदोई। जिले के राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय व संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के अभिलेखों की जांच को लेकर डीआईओएस ने श्ेाड्यूल जारी किया है। सभी स्कूल प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों से शैक्षिक अभिलेख के साथ एक बक्सा व ताला भी भेजने के निर्देश हैं।
डीआईओएस वीके दुबे ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया कि अपने विद्यालयों के शिक्षकों के अभिलेखों की फाइलों को सत्यापन के लिए डीआईओएस कार्यालय भेजें, लेकिन अधिकांश विद्यालयों ने अभिलेख नहीं भेजे। उन्होंने सभी विद्यालयों को सूची व शेड्यूल जारी करते हुए कहा कि 29 जुलाई से 5 अगस्त तक विद्यालय अपने शिक्षकों के अभिलेख एक बक्से में ताला सहित लाएं ताकि अभिलेखों की सुरक्षा बनी रहे।