हरदोई। भारतीय मजदूर संघ व भारतीय टेलीकॉम इंप्लाइज यूनियन की ओर से प्रधानमंत्री को संबोधित नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें श्रमिकों के हितों पर विचार करने की मांग की गई।
मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को ज्ञापन देते हुए भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष सुनील त्रिपाठी ने बताया कि 24 से 30 जुलाई तक भारतीय मजदूर संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सप्ताह मनाया जा रहा है। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सभी यूनियनें अपना मांगपत्र व ज्ञापन भेज रहीं हैं। बीटीईयू बीएसएनएल के जिला सचिव रामसागर ने बताया कि बीएसएनएल में संविदा मजदूरों का भुगतान शीघ्र कराए जाने, 5जी का लाइसेंस शीघ्र दिलाए जाने, कोविड-19 को देखते हुए सभी कर्मचारियों को मास्क, हैंड सैनिटाइजर आदि उपलब्ध कराए जाने की मांग की गई है। इसके साथ ही सभी कर्मचारियों का मेडिकल भुगतान कराए जाने, डीए को बहाल किए जाने, वीआरएस प्राप्त कर्मचारियों का बकाया भुगतान शीघ्र दिलाने, एटीसी बोनस की सुविधा दोबारा प्रदान कराने, निजीकरण बंद किया जाने व कर्मचारियों का शोषण बंद कराए जाने की भी मांग की है।