फोटो-8-प्राथमिक विद्यालय रेलवेगंज प्रथम में युवाओं को फार्म देती बीएलओ। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। विधानसभा निर्वाचक नामावली संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत चौथे व अंतिम विशेष अभियान में शिविरों का आयोजन जिले भर के समस्त बूथों पर हुआ। मतदाता बनने के लिए बूथों पर युवाओं की भीड़ अधिक रही। अधिकारियों ने बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ की उपस्थिति जांची, नाम कटाने, संशोधन व बढ़ाने को लेकर भरे गए फार्मों की जानकारी भी ली।
विधानसभा पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विशेष शिविर का रविवार को आयोजन किया गया। बूथों पर युवा मतदाता अधिक दिखे। अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने कई बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने केटीएस नुमाइश चौराहा, राजकीय इंटर कॉलेज, पीडब्ल्यूडी कार्यालय, कन्या प्राथमिक विद्यालय सिविल लाइन, श्रीराम वाजपेयी स्मारक एवं बेनी माधव इंटर कॉलेज स्थित बूथों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बीएलओ से भरे गए फार्मों की जानकारी ली गई। मतदाताओं से भी वार्ता की गई। इसके अलावा सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव ने आईटीआई बूथ का निरीक्षण किया व बीएलओ की उपस्थिति जांची।
कोट
15 दिसंबर तक अभी और मौका
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएल भार्गव का कहना है कि विशेष शिविर हो चुके हैं। 15 दिसंबर तक अभी और मौका है। अपने संबंधित बीएलओ से मिलकर युवा मतदाता बन सकते हैं। नाम संशोधन करा सकते हैं या नाम कटवा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन भी 15 दिसंबर तक कर सकते हैं।
गैरहाजिर बीएलओ से मांगा स्पष्टीकरण
हरदोई। अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि कन्या प्राथमिक विद्यालय सिविल लाइन में बूथ संख्या 262 पर तैनात बीएलओ राजकुमारी श्रीवास्तव अनुपस्थित मिलीं। पीडब्ल्यूडी कार्यालय में बूथ नंबर 169 विमलेश कुमार सहायक अध्यापक अनुपस्थित मिले। राजकीय इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 226 एवं 226 पर तैनात बीएलओ क्रमश: मनोकामना सिंह एवं उत्साह राजवंशी गैरहाजिर रहीं। वेधी माधव इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 272 पर तैनात बीएलओ मुदित अनुपस्थित मिले। उन्होंने बताया कि अनुपस्थित बीएलओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
फोटो-9-आईटीआई बूथ पर निरीक्षण करते सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव। संवाद- फोटो : HARDOI
फोटो-10-श्रीराम वाजपेयी बूथ पर निरीक्षण कर पूछताछ कर जानकारी लेते एडीएम संजय कुमार सिंह। संवाद- फोटो : HARDOI