शाहाबाद। पति से हुए विवाद के बाद गांव कालागाढ़ा निवासी महिला ने खुद पर डीजल छिड़ककर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी महिला को रेफर किया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के कालागाढ़ा निवासी शशि देवी (27) पत्नी अजीत ने रविवार दोपहर खुद को आग लगा ली। शशि की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। शशि को सीएचसी ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अजीत का कहना है कि वह शनिवार को फसल की सिंचाई के लिए दस लीटर डीजल लाया था। पांच लीटर डीजल लेकर रविवार को खेत पर चला गया। बताया कि सुबह उसकी पत्नी से मामूली बात पर कहासुनी हो गई थी, इससे नाराज होकर उसने खुद पर डीजल छिड़ककर खुदकुशी करने का प्रयास किया।