फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ स्तर तक संगठन सुधारेंगे शास्त्री

Tue, 17 May 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री जिला स्तर से बूथ स्तर तक संगठन में सुधार करने की तैयारी में हैं। इसकी शुरुआत बूथ कमेटियों के सत्यापन से होगी। इसके अलावा अपने अपने नाम से वाल पेंटिंग कराने वाले नेताओं पर भी नकेल कसी जाएगी।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष ने ट्रीट एंड फन रेस्टोरेंट में पत्रकारों से कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिले में बूथ स्तर पर बनी समितियों का सत्यापन किया जाएगा। जिले में कुल 2800 बूथ हैं। इनमें से भाजपा की 2250 समितियां बनाई जा चुकी हैं। जरूरत पड़ी तो निश्क्रिय समितियों को बर्खास्त कर नई समितियां बनाई जाएंगी। अगर किसी समिति में गलत व्यक्ति को शामिल कर लिया गया है तो उसे हटाया जाएगा। अध्यक्ष ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर पांच बाई तीन फीट की पेंटिंग दीवारों पर कराई जाएगी। इसमें न भ्रष्टाचार, न गुंडाराज, अबकी बार भाजपा सरकार स्लोगन लिखाया जाएगा।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष का निर्देश हैं कि कोई भी नेता अपने नाम से दीवारों पर पेंटिंग न कराए। सभी पेंटिंग पार्टी के नाम से ही होंगे। तो क्या अपने नाम की पेंटिंग लिखाने वाले नेताओं पर कार्रवाई होगी। इस सवाल के जवाब में शास्त्री ने कहा कि पहले नेताओं को समझाया जाएगा, इसके बाद भी अगर वह नहीं माने तो प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि जिले के पुराने नेताओं और कार्यकर्ताओं के बल पर 2017  के चुनाव में भाजपा जिले की सभी सीटें जीतेगी। हालांकि जीत के लिए क्या तैयारी है, इस संबंध में शास्त्री कुछ नहीं बता सके। राशनिंग व्यवस्था में धांधली के सवाल पर शास्त्री ने कहा कि इस मामले में जल्द ही अधिकारियों से मिलेंगे। सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें